वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के जीवन पर लिखी “एक अथक जननेता” पुस्तक का विमोचन

वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के जीवन पर लिखी “एक अथक जननेता” पुस्तक का विमोचन

March 23, 2023 0 By Central News Service

रायपुर ,23 मार्च ! अंचल के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के जीवन पर लिखी “एक अथक जननेता” पुस्तक का विमोचन आज विधानसभा परिसर में डॉ. चरणदास महंत, अध्यक्ष, विधानसभा, श्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री नारायण सिंह चंदेल, रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, धर्मलाल कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, टी.एस. सिंहदेव, मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण विभाग एवं अन्य मंत्री विधायकों की उपस्थिति में किया गया ।

डॉ. सुरेश शुक्ला द्वारा सत्यनारायण शर्मा के जीवन के अनेक ऐसे प्रसंगों का उल्लेख इस पुस्तक में किया गया है, जो अभी तक सार्वजनिक नहीं हुऐ थे। सत्तू भैया के नाम से जाने वाले जननेता के जीवन में आए अनेक उतार चढ़ाव का बखूबी इस पुस्तक में उल्लेख किया गया है।

विमोचन अवसर पर लेखक डॉ. सुरेश लेखक, पंकज शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. शकील, सहदेव व्यवहार, घनश्याम क्षत्री, जीतू भारती, मो. अशरफ, तिरथ साहू, गोलू मिश्रा, अरूण राजू सेन, अमजद भाई, मोहन साहू, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।