प्रदेशभर की स्कूल सफाई कर्मचारी 1 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन…

प्रदेशभर की स्कूल सफाई कर्मचारी 1 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन…

March 23, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

महासमुंद 23 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय आवाहन पर 21 मार्च को प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारी रायपुर में तूता स्थित धरना स्थल पर एक सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर भुगतान कि मांग कर रहे।

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारीयो ने धरना स्थल से विधानसभा घेराव के लिए रैली निकाली जो सफाई कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए दो बेरीगेट को तोड़कर विधानसभा घेराव की ओर आगे बढ़ने लगे जहां मंत्रालय के पास पुलिस प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारीयो कि रैली को आगे बढ़ने से रोक लिया गया।जिससे प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बिफर गये और रोड़ पर ही अपनी मांगों को लेकर बैठकर विरोध करने लगे।

इस दौरान शिक्षा सचिव की ओर से अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के 20 प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के लिए बुलाया गया। मंत्रालय मे चर्चा के दौरान शिक्षा सचिव ने 7 अप्रैल तक मांग के सम्बंध मे संगठन एवं शासन के मध्य बैठक करने का लिखित मे आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे कर्मचारीयो ने शाम 7 बजे रास्ते से हटे और साथ ही मांग पुरा होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहने का निर्णय लिया गया है।

संघ ने बताया कि विधानसभा सत्र 6 मार्च को 245 रुपया बढ़ाया गया जिसका भी कर्मचारीयो ने विरोध जताया है। जब की कर्मचारीयो कि मांग अंशकालीन से पुर्णकालीन कर कलेक्टर दर पर भुगतान कि मांग है, साथ ही शासन द्वारा सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण प्रदेशभर के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी नाराज है।

संघ के जिला सचिव मानिक लाल टंडन ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से स्कूल में सफाई कर्मचारी स्कूलों मे काम कर रहे है जिसके एवज मे अल्प मानदेय 25 सौ रुपये मात्र दिया जाता है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि इस महंगाई के जमाने में 25 सौ रुपये में घर परिवार का पालन पोषण करना बड़ा ही मुश्किल हो गया हैं। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की सरकार ने 2018 में सरकार बनने पर 10 दिन में नियमितीकरण करने का वादा किया था। लेकिन सरकार को 4 वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी है सफाई कर्मचारी की मांग को पूरा नहीं किया गया है साथ ही सफाई कर्मचारियों ने सामुहिक रुप से प्रतिज्ञा ली है कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो 2023 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।

जिस प्रकार भाजपा को 2018 के विधानसभा चुनाव मे भुगतना पड़ा है जो सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गया है उसी प्रकार आने वाला समय में मांग पुरा नही होने पर कांग्रेस को भी 10 सिटो मे ही सिमटाने कर्मचारीयो ने सामुहिक रुप से शपथ लिया है । उक्त जानकारी मानिक लाल टंडन ने दी है।