चंडी मंदिर बागबाहरा में 355 मीटर कि भव्य चुनरी यात्रा 28 मार्च को…01 अप्रैल को राजधानी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा….

चंडी मंदिर बागबाहरा में 355 मीटर कि भव्य चुनरी यात्रा 28 मार्च को…01 अप्रैल को राजधानी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा….

March 17, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
बागबाहरा 17 मार्च 2023/ हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र पर शिवसेना का बैठक आहूत हुई, बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को राजधानी रायपुर में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी।


प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने बताया कि महासमुंद शिवसेना द्वारा बैठक आज दिनांक 17 मार्च को रखी गई , बैठक में रायपुर राजधानी में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के नेतृत्व में निकाली जाएंगी जिसमें महासमुंद जिले के शिवसैनिक भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शिवसैनिक सम्मिलित होंगे ।


इसके साथ ही 28 मार्च 2023 को बागबाहरा स्थित चंडी माता मंदिर में 355 मीटर की चुनरी माता के चरणों में शिव सैनिकों द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। बागबाहरा स्थित दुर्गा माता मंदिर से चुनरी यात्रा माता की झांकी के साथ निकलेगी जोकि पूरे शहर भमण करते हुए घुंचापाली चंडी मंदिर हजारों की संख्या मंदिर पहुंचेगी ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता की चुनरी चढ़ाई जाएगी । साथ ही साथ चुनरी यात्रा को सफल बनाने के लिए बागबाहरा वह जिले के शिवसेना के पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया ।


बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष अजय बंजारे प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सेवकदास दीवान ,इन कुमार लहरें, धीरज सिन्हा, नीरज साहू, दिनेश सेठ , हाथी गढ़ से हरी चंद्राकर, केशव ध्रुव ,नर्रा से पवन साहू ,देवरी से टुकेश साहू ,बागबाहरा से सुकेश चौधरी ,महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष बादल बंजारे, छुटकू महाराज ,महेंद्र वर्मा, जय साहू सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित थें।