भाजपा के बुथ सशक्तिकरण अभियान मे राष्ट्रपति के अभिभाषण को नवीन पटेल ने किया वाचन..
March 18, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
कोमाखान 18 मार्च 2023/ भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा मंडल कोमाखान के शक्ति केंद्र नर्रा एवं शक्ति केन्द्र पण्डरीपानी में बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुजी के संसद मे 31जनवरी2023 को दिये गये अभिभाषण को विस्तारक व पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल कोमाखान नवीन पटेल द्वारा पढ़कर सुनाया गया।

नर्रा एवं पण्डरीपानी शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बूथों की बैठक की तिथि तय कर कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर पण्डरीपानी शक्ति केन्द्र प्रभारी लोचन पटेल,संयोजक पानसिंह यादव,चंदर यादव,पुनउ पटेल, नर्रा शक्ति केन्द्र संयोजक सुकेश नागपुरे,सहसंयोजक गोविंद निषाद,गोपालकिशन पटेल, जगदीश पटेल,पतिराम साहू,दिनेश दीवान,राधे पटेल,बालेश्वर साहू ,तुफान यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।





