स्टाम्प ड्यूटी में बढ़ोत्तरी सभी वर्गों के लिए अतिरिक्त बोझ  – देवेंद्र…छग की जनता को लूटने का नया तरीका

स्टाम्प ड्यूटी में बढ़ोत्तरी सभी वर्गों के लिए अतिरिक्त बोझ – देवेंद्र…छग की जनता को लूटने का नया तरीका

March 17, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 17 मार्च 2023/ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को खुद का मकान बनाने के सपनों को तोड़कर गरीबों के खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। कांग्रेस सरकार गरीबों के सर से छत छीनकर अपनी जेबें भर रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री होने का ढोल पीटने वाले कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 12 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी लगाकर किसानों, व्यापारियों, आम जनमानस को लूटने का नया तरीका इजात किया है। छग के लोगों को अब मकान, जमीन और फ्लैट खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी अधिक चुकानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसमें लगने वाली उपकर बढ़ा दिया है। पहले स्टाम्प ड्यूटी के साथ उपकर 5 प्रतिशत लगता था। अब यह 12 प्रतिशत लगेगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि इसके लागू होने से जनता की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा।


प्रदेश की गरीब जनता के साथ यह अन्याय और अत्याचार जैसा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक देश के हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने का संकल्प लिया था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के 16 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित किया गया। अब 12% स्टाम्प ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इससे मध्यम वर्गीय परिवार जो वर्षों से पाई-पाई जोड़कर जमीन खरीदने के सपने संजो रखे हैं, उनके सपनों को तोड़ने जमीन रजिस्ट्री चार्ज (उपकर) बढ़ाकर आम जनता के जेब में डाका डालने का प्रयास भूपेश सरकार द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसान समय-समय पर जमीन की रजिस्ट्री खरीदी-बिक्री के करते हैं, जिसमें उपकर बढ़ाकर किसानों को दिये गये 2500 रूपए को भूपेश सरकार द्वारा वसूलने की तैयारी की गई है। चंद्राकर जी ने बताया कि पहले सिर्फ जमीन की रजिस्ट्री पर ही उपकर लगता था। लेकिन अब मकान, जमीन और फ्लैट तीनों पर लगेगा। इससे किसान, मध्यम वर्गीय, गरीब परिवारों को अतिरिक्त भार पड़ेगा।