महासमुंद – नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश…4 लाख 44 हजार नकली नोट के साथ अपचारी बालक सहित तीन हिरासत में…53 हजार नकली नोट खपा चुके है आरोपी…
February 20, 2023संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 20 फरवरी 2023/ महासमुंद पुलिस ने नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित तीन लोगों से 500-500 के अलग-अलग सीरीज के 888 नोट कुल 4 लाख 44 हजार का नकली नोट बरामद किया है. ये आरोपी 53 हजार नकली नोट को मार्केट में खपा चुके थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने महासमुंद बस स्टैंड से तीनों को पकड़ा।
पूछताछ में एक अपचारी बालक, दूसरा सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विधानसभा निवासी राम लखन कैवर्त 47 वर्ष, तीसरा पवन कुमार 43 वर्ष लाल बहादुर नगर वार्ड नं. 20 डोंगरगढ़ राजनांदगांव का रहने वाला बताया.पुलिस टीम ने तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी रकम मिला।

जब पुलिस ने नोट चेक किया तो सभी नकली निकला. तीनों ने पुलिस को ओडिशा से 5 लाख रुपए नकली नोट लाने की बात बताई. आरोपियों ने बताया कि वे लोग 500 असली नोट के बदले 5000 हजार रुपए नकली नोट देते हैं. ये आरोपी अब तक 53 हजार नकली नोट को मार्केट में खपा चुके थे. पुलिस तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, उनि0 विनोद शर्मा, सउनि0 प्रकाश नंद प्रआर मिनेश धु्रव आर0 रवि यादव, डिग्री लाल नंद, हेमंत नायक, संतोष सावरा, संदीप भोई, देव कोसरिया, विकास चन्द्राकर, जितेन्द्र बाघ, रमाकान्त साहू, अभिषेक राजपूत द्वारा की गई।




