भाजपाइयों के द्वारा विधायक निवास में प्रदर्शन सियासी नौटंकी- डॉ रश्मि चंद्राकर

भाजपाइयों के द्वारा विधायक निवास में प्रदर्शन सियासी नौटंकी- डॉ रश्मि चंद्राकर

February 20, 2023 0 By Central News Service

महासमुंद 20 फरवरी 2023/ भाजपा के द्वारा गरीबों के मकान नहीं देने का झूठा आरोप लगाकर विधायकों के निवास में किए जा रहे प्रदर्शन को महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने सियासी नौटंकी करार दिया।

महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि भाजपा नेता छत्तीसगढ़ में विधायकों के निवास के बजाय दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करें मोदी सरकार छत्तीसगढ़ सरकार से 800 करोड़ रुपए राज्यांश लेने के बाद भी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दे रही है भाजपा आरोप लगाती है कि 16 लाख मकानों का आवंटन मोदी सरकार ने रद्द कर दिया तो इसके लिए दोषी तो मोदी सरकार है केंद्र की सरकार ही मकानों का आवंटन करती है और केंद्र की सरकार ही रद्द कर देती है तो भाजपा के सांसदों के मुंह में दही जमा रहता है। असल मायने में केंद्र सरकार के पास केंद्रीय योजनाओं को चलाने की क्षमता नही है।

उन्होंने कहा कि अभी संसद सत्र चल रहा है भाजपा के 9 सांसदों को राज्य सरकार के द्वारा जो 800 करोड़ रुपए का राज्यांश प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जमा कराया गया है उसके बावजूद छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं देने के विषय में सवाल सदन में उठाना चाहिए? जिसकी क्षमता भाजपा सांसदों में नहीं है? भाजपा के नेता सड़क से लेकर सदन तक झूठ बोलकर राजनीति करते हैं।


मोदी सरकार गरीब विरोधी है गरीबो को न मकान दे रही है न रोजगार न महंगाई से राहत सिर्फ धोखा दे रही है मोदी सरकार खुद केंद्रीय योजनाओं को लेकर गम्भीर नहीं है ईमानदार नहीं है भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में सियासी नौटंकी कर मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास देने में नाकामी को पर्दा करने में लगे हुए हैं।