डागा कन्या महाविद्यालय में कही मोमोस अड्डा,मुंबईय्या वडापाव,बाॅम्बे सैंडविच, ढोकला, पापडी चाट, पंचमेल पुचका, गोलगप्पे, बनारसी चाट, चना मसाला, दिलखुश भेल के साथ आंनद मेले की हुई शुरुआत…

डागा कन्या महाविद्यालय में कही मोमोस अड्डा,मुंबईय्या वडापाव,बाॅम्बे सैंडविच, ढोकला, पापडी चाट, पंचमेल पुचका, गोलगप्पे, बनारसी चाट, चना मसाला, दिलखुश भेल के साथ आंनद मेले की हुई शुरुआत…

December 10, 2022 0 By Central News Service

रायपुर , 10 दिसंबर / आज शनिवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आनंद मेला का आयोजन किया गया। आनंद मेले में कुल 20 स्टाल बीए, बीकॉम,बीएससी एवं बीसीए संकाय की छात्राओं द्वारा लगाए गए

कही मोमोस अड्डा,मुंबईय्या वडापाव,बाॅम्बे सैंडविच, ढोकला, पापडी चाट, पंचमेल पुचका, गोलगप्पे, बनारसी चाट, चना मसाला, दिलखुश भेल तो कही राजस्थानी घेवर,पास्ता,चीजी पाॅपकार्न,होममेड राॅयल पेस्ट्री, ब्राउनी का आनंद छात्राओं के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार ने लिया। राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी के उपस्थिति से छात्राओं में विशेष उत्साह का संचार हुआ

आनंद मेला के आयोजन में डॉ स्मृति अग्रवाल और डॉ रेणुका बक्षी की विशेष भूमिका रही, तथा डॉ पद्मा शर्मा और डॉ गायत्री शर्मा का मार्गदर्शन रहा।