आज गोदड़ी वाला धाम में ब्रह्म स्वरुप संत बाबा गेला राम साहब के बरसी महोत्सव
December 10, 2022रायपुर , 9 दिसंबर / आज गोदड़ी वाला धाम में ब्रह्म स्वरुप संत बाबा गेला राम साहब के बरसी महोत्सव में आज सुबह गुरु ग्रंथ साहिब की आरती साहब एवं दोपहर 12:00 बजे भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना कर दोपहर 2:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई.

शोभायात्रा में महिला मंडल एवं द्वारा भगवान झूलेलाल के भजन गाकर नृत्य किया एवं कमल विहार देवपुरी तलाब मे विसर्जन किया गया एवं शाम 4:00 बजे महिला मंडल द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी गई .एवं शाम 6:00 बजे गोदड़ीवाला धाम के पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग भजन गाकर संस्कृत नृत्य किया गया. उपरांत रात्रि 8:00 बजे बाबा की अखंड धुनी साहब का आरंभ हुआ एवं विशेष रुप से कानपुर की सिंगर सौम्या पंजवानी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई .विशेष रुप से उल्हासनगर दरबार के वसण शाह दरबार के संत कालीराम साहब द्वारा प्रवचन किया गया कल दोपहर 12 बजे अखण्ड पाठ साहब भोग साहब आये हुए संत महात्माओं द्वारा होगा .आज विशेष रुप से छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी . सदस्य अमर परचानी ने गोदड़ीवाला धाम पहुचकर आशिर्वाद लिया. यह जानकारी दरबार के सेवादार अमर गिदवानी ।हरि इसरानी राज थौरानी. पवन प्रीतवानी .सतीश थौरानी. नवल राय गिदवानी. हरगुन पिंजानी ईश्वर कोडवानी महेश हरजानी ने दी


