कोसरंगी में गोस्वामी समाज ने दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव पर समाज के पदाधिकारियों को पुष्पमाला से सम्मानित किए…
December 9, 2022महासमुंद 09 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज ने कोसरंगी समाजिक भवन में अगहन पुर्णिमा के शुभ अवसर गुरूवार को भगवान दत्तात्रेय का पुजा अर्चना मंत्रोच्चार भगवताचार्य महाराज राजेन्द्र गिरि जी ने वैदिक मंत्रों से किया गया। गोस्वामी समाज के प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी एवंं प्रांतीय संरक्षक उमेश भारती गोस्वामी का पुष्पमाला से भव्य स्वागत सम्मान के अलावा महासमुंद जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी, जिला सचिव ओम प्रकाश पुरी, जिला कोषाध्यक्ष डिगेंद्र गिरि गोस्वामी का भी सम्मान किया गया।

समाज को प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान दत्तात्रेय सनातन धर्म गोस्वामी समाज के इष्ट देव के रूप में पुजे जाते है, शंकरचार्य जी ने सनातन धर्म की अखंडता बनाने देश भ्रमण करते हुए चारों दिशाओं में मठ कि स्थापना कर हिंदू समाज का प्रचार प्रसार कर जागृत किए हैं। जिसमें आज हम सभी हिन्दू होने पर गर्व साबित करते हैं।

प्रांतीय संरक्षक उमेश भारती गोस्वामी ने सविस्तार से भगवान दत्तात्रेय कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज कि मुख्य विचार धारा पर अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज मानव के लिए हितप्रिय है। वही राजिम में हुए दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव पर सुश्री राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय जी अध्यक्षता पूर्व महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू जी के द्वारा गोस्वामी समाज भवन के लिए 05 लाख कि राशि देने पर धन्यवाद ज्ञापित किए।
जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी ने भगवान दत्तात्रेय जी के प्राकट्य के संबंध में बड़े वृस्तित रुप से जानकारी दी एवं बताएं कि आगामी 24 एवं 25 दिसंबर को महासमुंद त्रिमूर्ति कालोनी सांई धाम पर गोस्वामी समाज के प्रतिभावान लोगों को हमारे पुर्वज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चिन्हित पर उन्हें पदक देकर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही समाज कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन सचिव शंकर पुरी गोस्वामी, खोमन भारती, नारेंद्र प्रकाश गिरि, प्रकाश गिरि, मनोज गिरि, पुनम गिरि, यशवंत गिरि, महेश्वर गिरि (राजा), नितेश गिरि, डॉ.मुकेश पुरी, शुभम भारती, मातृ शक्ति से श्रीमती कविता गोस्वामी, श्रीमती संध्या गोस्वामी, नुपूर गोस्वामी, आकांक्षा गोस्वामी, सीमा गोस्वामी, कान्हा गोस्वामी के अलावा गोस्वामीजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह सचिव भगवताचार्य राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया. आभार प्रदर्शन कार्यकारणी सदस्य अर्जुन गिरि गोस्वामी ने किया।



