समाज सेवी व्यक्ति को नीचे गिराने.. विपक्षी लगा रहे है इल्जाम- धीरज सरफराज .. नीचा दिखाने राजनीतिक साजिश…
November 27, 2022
महासमुंद 27 नवंबर 2022/ महासमुन्द जिले में राजिनितिक आरोप प्रत्यारोप इस समय चरम सीमा पर है, समाज सेवी धीरज सरफराज जिन्होंने कोरोना काल में भी वृद्ध आश्रम में जाकर राशन सामग्री वितरण किए लगातार गरीब एवं असहाय लोगों का मददगार बने हुए हैं। वैसे महान छवि गरीबों का मसीहा कहने पर कोई परहेज नहीं , ऐसे व्यक्ति आज राजनीतिक शिकार में पहुंच गए है। आपको बता दें कि धीरज सरफराज ने महासमुंद शहर कि विकास को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र सौपै थे जिसमें आज महासमुंद नया बस स्टैंड भी धीरज सरफराज मुख्य है , जिसमें यात्रियों को सुरक्षित विश्राम गृह के साथ सुलभ शौचालय एवं शुद्ध शीतल पेयजल कि सुविधाएं उपलब्ध हैं। धीरज सरफराज आज के दिनों में किसी पद का मोहताज नहीं है, उन्होंने जब कोरोना काल में वृध्द आश्रम के साथ अनेक गरीब लोगों को राशन सामग्री वितरण कर रहे थे, तब सभी समाचार एवं न्युज चैनलो को अपने द्वारा किए सहयोग को प्रकाशित करने से मना किए थे। उन्होंने कहा था कि मदद दिखावटी के लिए नहीं दिल से करना चाहिए आप सभी प्रत्रकार बंधुओं को मैं सादर आभार करता हूं।
आपको बता दें कि समाज सेवी धीरज सरफराज को नीचा दिखाने न्यूज चैनल का सहारा लिया गया जिसमें दिनांक 23 नवंबर को वेब न्यूज परमेश्वर कुमार साहू, प्रधान संपादक-वेब पोर्टल, “सावधान छत्तीसगढ़ न्यूज़”के सौजन्य से प्राप्त समाचार में प्रकाशित में धीरज सरफराज का नाम का उल्लेख थे आपको बता दें कि उस समाचार में हेडलाइन क्या था जिसमें प्रशासन पर भी उंगली उठी थी –महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में विधायक, आबकारी विभाग और पुलिस कि नहीं शराब माफियाओं की चलती है राज।

गौरतलब है कि धीरज सरफराज नगर के एक प्रतिष्ठित सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति हैं। महासमुंद नगर में बड़े-बड़े कार्यक्रमों के आयोजन कर्ता के रूप में सरफराज जी की एक अलग पहचान है साथ ही वे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। अतः उनके अपने चाहने वालों की एक लंबी सूची है। नि:संदेह उनके विरोधियों की संख्या भी कम नहीं है। सरफराज जी को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले भी कुत्सित प्रयास होते रहे हैं । यही वजह है कि,शराब के अवैध धंधे में धीरज सरफराज का नाम जानबूझकर लपेटा गया है। धीरज सरफराज के समर्थकों ने राजनीतिक विरोधियों के कारनामों की कटु निंदा करते हुए कहां है कि, वे निष्पक्ष और जनहित की राजनीति से सरोकार रखने वाले सरफराज के खिलाफ चाहे जितना भी षड्यंत्र रचने वाले अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे। अवैध शराब व्यवसाय के गोरखधंधे में सरफराज का नाम घसीटा जाना राजनीति दुर्भावना के अलावा और कुछ नहीं है।
सरफराज जी ने कहा कि इस प्रकार से नाम के साथ उछालना विपक्षी पार्टियों का देन है।जो मेरे समाज सेवा और राजनीतिक लोगों के साथ मेल मिलाप को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। वह लोग नहीं चाहते कि महासमुंद नगर का विकास हो। जबकि मैंने हमेशा समाज सेवा को परम अध्येता दिया है।




