NSUI प्रदेश महासचिव ने कॉलेज में दाखिला दिलाने.. छात्रा से किया दुष्कर्म… गिरफ्तार…
November 17, 2022भानुप्रतापपुर 17 नवंबर 2022/ कांग्रेस के युवा नेता एवं NSUI के प्रदेश महासचिव ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने मामल में आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी में रुहाब मेमन को भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रुहाब मेमन ने पी जी कॉलेज में दाखिला दिलवाने के नाम से उनकी नंबर ले लिया था और लगातार नजदिकियां बढाई और उसकी मदद करने के नाम से फोन करते थे । रुहाब कांकेर पहुंच और फोनकर घड़ी चौक में बुलाया, जिसके बाद उसने पढ़ाई के विषय मे चर्चा करने की बात कहते हुए उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोपी ने छात्रा को शहर से दूर सिंगारभाट के जंगल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने किसी तरह कोतवाली थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है, पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





