कोमाखान जिला सहकारी बैंक में व्यवस्था सुधार एवं शाखा प्रबंधक को बदलने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….

कोमाखान जिला सहकारी बैंक में व्यवस्था सुधार एवं शाखा प्रबंधक को बदलने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….

November 17, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 17 नवंबर 2022/ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री मति रूपकुमारी जी के मार्गदर्शन एवं संगठन मण्डल अध्यक्ष गण ,सभी वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला सहकारी बैंक शाखा कोमाखान में पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने एवं शाखा प्रबंधक नरेंद्र ठाकुर का तत्काल स्थानान्तरण कर दूसरा प्रबंधक नियुक्त करने हेतु भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक शाखा कोमाखान के अंतर्गत 135 गांव एवं 27,000 खाताधारक हैं। इन किसानों को राशि भुगतान सहित बैकिंग कार्य के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं है। किसान सुबह 9 बजे से लाइन लगा कर 9 बजे रात्रि तक राशि मिलने की प्रतीक्षा करते हैं. कई किसान खाली हाथ वापस जाते हैं और कई किसानों को शाम को राशि मिलने पर रास्ते में चोरी-डकैती का भय बना रहता है।

उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक कोमाखान शाखा, राशि भुगतान एवं कृषि ऋण में कमीशनखोरी का व्यापार करने वाली संस्था बन गया है. कोमाखान शाखा का संचालन वर्तमान में मात्र 4 कर्मचारी के भरोसे हो रहा है जिसके चलते किसानों को सुबह से रात तक बैठना पड़ता है. किसानों का आरोप है कि राशि भुगतान के लिए किसानों द्वारा जो बैंक पासबुक जमा किया जाता है उसे गड़बड़ी कर जो किसान या व्यापारी पैसा देता है उसको जल्दी भुगतान किया जाता है और जो किसान कर्मचारियों का हाथ गर्म नहीं करता, उसको खाली हाथ वापस जाना पड़ता है।

उन्होंने आगे बताया कि शाखा प्रबंधक नरेंद्र ठाकुर द्वारा किसानों के साथ सही व्यवहार नहीं करना एवं दबंगाई दिखाने से किसान परेशान है। बैंक शाखा के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारी की व्यवस्था और शाखा प्रबंधक को तत्काल बदलना अति आवश्यक है.
कई किसानों द्वारा एटीएम कार्ड की मांग की गई है फिर भी नहीं दिया जाना दुर्भाग्यजनक हैं जबकि एटीएम कार्ड किसानों के पास होने से बैंक में भीड़ कम हो जायेगा. बैंक में कर्मचारी कम होने के कारण किसानों के पासबुक में भी एंट्री नहीं हो पा रहा है. अभी के स्थिति में 90 प्रतिशत किसानों के पासबुक में एंट्री नहीं है जो कि दुर्भाग्यजनक है।

कोमाखान जिला सहकारी बैंक में बहुत ज्यादा गांव एवं बहुत ज्यादा खाताधारक होने के कारण ग्राम मुनगासेर में बैंक शाखा खोलने के लिए किसानों द्वारा मांग किया गया है जो कि प्रस्तावित भी है। उन्होंने मुनगासेर में बैंक शाखा तत्काल आरंभ करने की माँग ज्ञापन में की है।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में किए गए माँग दिनांक 23-11-20022 तक पूर्ण नहीं होने पर 28 नवंबर को भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन किया जावेगा, जिसका उल्लेख भी ज्ञापन में कर दिया गया है।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से पुर्व विधायक माननीय परेश बागबाहरा , प्रदेश किसानमोर्चा सदस्य नरेश चन्द्राकर , जिला पंचायत सदस्य अलका चन्द्राकर , जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर (राजू )सिन्हा ,जिला मीडिया प्रभारी प्रेम चन्द्राकर ,मण्डल अध्यक्ष गण भेखलाल (सागर) चन्द्राकर , रूपेश (प्रेम )साहू , धरम दिवान ,पिलेश्वर पटेल ,श्याम साकरकर ,किसानमोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचन्द साहू , दिग्विजय साहू ,गोपी कनौजे ,दिनेश रूपरेला , हृदय ध्रुव ,प्रेशन साहू ,हीरा साहू ,कीर्तन साहू ,पूरन सबर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।