तेजस्वी ठाकुर का लेफ्टिनेंट पद पर चयन.. महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…..
November 16, 2022
महासमुंद 16 नवंबर 2022/ शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में अध्ययनरत एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र तेजस्वी ठाकुर का चयन लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा लेफ्टिनेंट तेजस्वी ठाकुर का स्वागत का सम्मान प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं संबोधित करते हुए तेजस्वी ने बताया कि किस प्रकार कठिन परिश्रम और लगन से उन्होंने एन.डी.ए.की परीक्षा उत्तीर्ण कर आज इस पोस्ट के लिए चेन्नई में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं ।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मालती तिवारी तिवारी जी, श्री अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य, श्रीमती सीमा रानी प्रधान सहायक प्राध्यापक हिंदी, केसर चंद्र बनपाल सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान , विजय कुमार मिर्चे अतिथि सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर तेजस्वी के पिता विक्रम सिंह ठाकुर सहित राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं निषाद प्रथम सेमेस्टर, ज्योति जांगडे , हेमलता सेवर , ममता यादव, डुलेशिया, ममता ध्रुव शीतल ध्रुव, रूपेश्वरी साहू, हुलसी साहू, दिव्या चंद्राकर, कुंदति सोनवानी तथा , पूर्षोत्तम प्रजापति, सोनम साहू , शीतल ध्रुव, हुलसी साहू, दिव्या चंद्राकर , बबिता ध्रुव, दामिनी साहू सुनील साव, इत्यादि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । मंच का संचालन तथा आभार व्यक्त विजय कुमार मिर्चे द्वारा किया गया ।




