रायपुर जिला एनएसयूआई ने दी श्रद्धा वाकर को श्रद्धांजलि

रायपुर जिला एनएसयूआई ने दी श्रद्धा वाकर को श्रद्धांजलि

November 16, 2022 0 By Central News Service

रायपुर ,15 नवम्बर: को रायपुर जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष शांतनु झा ने छात्र छात्राओं के साथ दिल्ली में नवयुवती श्रद्धा वाकर के साथ हुए नृशंस हत्याकांड पर रायपुर के जय स्तंभ चौक में मोमबत्ती जला कर एवं पुष्पांजलि समर्पित की।


शांतनु झा ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली के महरौली में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली 26 वर्षीय श्रद्धा को उसके साथी आफ़ताब अमीन पूनावाला नामक शख्स ने उक्त युवती के शरीर के 35 टुकड़े करके बर्बरता पूर्वक उसकी हत्या कर दी।


शांतनु ने आगे बताया कि श्रद्धा को न्याय दिलाने वा इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले आरोपी को सजा दिलाने फास्ट्रैक कोर्ट की मदद ली जाए और जल्द से जल्द मृत्यदंड की मांग की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराध करने की क्रूर मानसिकता और विचारों पर भय उत्पन्न हो और घटनाओं पर रोक लगे।
श्रद्धांजलि देने मुख्य रूप से तारिक अनवर हिमांशी सिंह,अभिनव,अर्जुन,वरुण,अनूज,

निखिल,आकाश,अभिषेक सहित अन्य साथी मौजूद रहे।