भविष्य में आप ही लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे और सशक्त लोकशाही के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे- सुनीता चंसोरिया…. भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता संपन्न..
November 16, 2022
रायपुर 16 नवंबर 2022/ राजधानी के दुर्गा कालेज में भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू कि जयंती पर बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2022 को महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप नोडल अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने नए मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा भविष्य में आप ही लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे और सशक्त लोकशाही के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे।
9 नवंबर से 8 दिसंबर तक मतदाता सूची में पंजीकरण आप करा सकते हैं वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करें भाषण प्रतियोगिता का टॉपिक था लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका क्विज कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमन झा ने किया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा मताधिकार हमें संविधान से प्राप्त एक महत्वपूर्ण अधिकार है और यह अधिकार लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है तथा मजबूत जनतंत्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता में भारत निर्वाचन आयोग का गठन कब किया गया।

भारत के पहले चुनाव आयुक्त कौन थे भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता फोटो पहचान पत्र EPIC का प्रयोग कब प्रारंभ किया गया इस तरह के प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए साथ ही भाषण प्रतियोगिता में लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे भाषण प्रतियोगिता के जज के रूप में डॉ अमन झा एवं प्रोफेसर रविंद्र राजपूत सर रहे एवं कार्यक्रम में आइक्यूएसी इंचार्ज डॉक्टर सुभाष चंद्रा कर द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को चॉकलेट एवं फल वितरित भी किया गया उन्होंने सभी छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी वजह से यह कार्यक्रम सफल हुआ।





