महात्मा गांधी नगर से गोपाल साहू का तबेला हटाने की मांग,स्थानीय रहवासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
November 16, 2022
रायपुर 15 नवंबर : शहर के अम्लीडीह इलाके में स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 10 में गोपाल साहू के तबेला को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय वासियों ने महापौर एजाज ढेबर से मुलाकात की

इस मुलाकात में स्थानीय रहवासियों ने तबेले से होने वाली परेशानियों से महापौर को अवगत कराया साथ में यह मांग की कि राजधानी में गोकुल नगर में दुग्ध डेयरी का संचालन करने के लिए व्यवस्था दी गई है और शहर से 500 से अधिक डेरिया विस्थापित कर दी गई है परंतु कहीं कहीं पर अभी भी डेरियो का संचालन हो रहा है।

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि गली नंबर 10 महात्मा गांधी नगर में गोपाल साहू के तबेला से कई बार आवाजाही में परेशानी होती है क्योंकि सड़क पर मवेशियों को बांधा जाता है यहां तक की मवेशियों को दूध निकालने के बाद छोड़ दिया जाता है इससे कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है यही नहीं तबेला से होने वाली गंदगी से आप लोग हालाकात परेशान रहे हैं मच्छर दुर्गंध सहित कई तरह की परेशानियों से हर वार्ड वासी को रूबरू होना पड़ता है ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है महापौर से सौंपेंगे ज्ञापन में इन चिंताओं से अवगत कराते हुए रहवासियों ने मांग की है कि तबेला को जल्द से जल्द महात्मा गांधी नगर से हटाया जाए जवाब में महापौर ने स्थानीय रहवासियों को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में अवश्य कार्रवाई की जाएगी।



