दो सालों से गणित का अध्यापक नहीं… भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा…

दो सालों से गणित का अध्यापक नहीं… भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा…

October 19, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 19 अक्टूबर 2022/ जिले के विकास खंड बागबाहरा तक के ग्राम पंचायत पोटिया के आश्रित ग्राम-हिच्छा के मिडिल स्कूल में विगत दो वर्षों से गणित विषय का अध्यापक नहीं है। पंचायत प्रतिनिधी गंभीर नहीं है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजयूमों
(भारतीय जनता युवा मोर्चा) उपाध्यक्ष खल्लारी मंडल शेरसिंह यादव ने बताया कि, कोरोना काल के दौरान ग्राम पंचायत पोटिया के आश्रित ग्राम हिच्छा में गणित विषय के अध्यापक का अचानक मृत्यु हो गया। उसके बाद लगभग दो साल हिच्छा के मिडिल स्कूल गणित विषय के अध्यापक के अभाव से चल रहा है। और इस मामले में. ग्राम पंचायत पोटिया सरपंच गंभीर नहीं है, बच्चे गणित विषय के अध्यापक के अभाव से जूझ रहे हैं। इस पूरे मामले को स्कूल के प्रधान पाठक ने शेरसिंह यादव को बताया।

शेरसिंह यादव ने आवेदन विकास खंड शिक्षा अधिकारी को देकर कहा, कि ग्राम हिच्छा में अविलंब रिक्त पड़े गणित विषय के अध्यापक की नियुक्ति करें। जिस पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कमी पूरी होगी ।