बड़ी खबर- महासमुंद अल सुबह प्रवर्तन निदेशालय ईडी का छापा…ईडी ने छह स्थानों पर मारी रेड…

बड़ी खबर- महासमुंद अल सुबह प्रवर्तन निदेशालय ईडी का छापा…ईडी ने छह स्थानों पर मारी रेड…

October 11, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 11 अक्टूबर 2022/ महासमुंद नगर में आज अलसुबह प्रवर्तन निदेशालय ईडी का छापेमारी हुई, इससे नगर में आज खास चर्चा का विषय बना रहा। ईडी ने आज तड़के सुबह छै स्थानों पर धावा बोला।

ईडी ने इनके ठिकानों पर झापेमारी कि इनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ शासन के बीज विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, उनके दामाद व कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, सूर्यकांत के करीबी व कांग्रेस नेता अजय नायडू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़, रियल एस्टेट कारोबारी व राइस मिलर सन्नी लूनिया के यहां छापा मारा गया।

ईडी के साथ सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान उक्त कार्यवाही में तैनात रहे।