
नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किया पदभार ग्रहण..
September 16, 2022
रायपुर 16 सितंबर 2022/ भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय , किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पवन साहू ने कहा कि मैं एक कृषक परिवार से जुड़ा हुआ सामान्य भाजपा कार्यकर्ता हूं यह विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है जिसमें मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज का यह पदभार ग्रहण समारोह को मैं एक संकल्प के रूप में लेता हूं प्रदेश की यह झूठ बोलने वाली वादाखिलाफी करने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प हम सब लेते हैं।

प्रदेश के यह जनविरोधी सरकार सदैव किसानों के अहित में कार्य किया है। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आज से ही कमर कस कर सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है और हम संकल्पित हैं कि आगामी 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे जो किसानों कि सरकार होगी। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विस्तार से जानकारी प्रस्तुत किया एवं नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।

आज के इस कार्यक्रम में मोर्चा के महामंत्री द्वारिकेश पांडे, युधिष्ठिर चंद्राकर, आलोक ठाकुर ,गोमती द्विवेदी ,अजय साहू ,प्रशांत चंद्राकर ,राहुल टिकरिया, सोमनाथ साहू, अनिल नायक, गज्जू साहू, प्रेम चन्द्राकर ,मनीष हरित, कमल साहू ,निश्चय बाजपेई, विनायक ताम्रकार, योगेंद्र कंसारी, राकेश तिवारी ,उपस्थित अजय साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी , एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला महासमुन्द से येतराम साहू पूर्व संगठन महामंत्री ,दुबेलाल साहू जिलाध्यक्ष ,भुवन साहू महामंत्री ,संजय मालवे उपाध्यक्ष ,मथामणि बढ़ई उपाध्यक्ष , हीरा साहू ,पूरन सबर ,रामचरन यादव ,देवेंद्र चक्रधारी ,वाशुदेव ,नीरज प्रधान ,भरत राजपुत ,अजय नायक सहित भाजपा जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

