बागबाहरा भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कन्हारपूरी के किसान आत्महत्या किए जाने के विरोध में करेगी धरना प्रदर्शन..
September 11, 2022बागबाहरा 11 सितंबर 2022/ विदित हो कि बागबाहरा विकासखंड अन्तर्गत ग्राम कन्हारपूरी निवासी कांतिलाल साहू के द्वारा कोसरंगी महासमुंद के एक राइस मिलर्स सुमित अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल को 3. 67000 का धान विक्रय किया गया था। जिसका रुपये की मांग किसान द्वारा लगातार उक्त मिलर्स से किया जाता रहा था। लेकिन मिलर्स द्वारा रुपये ना देकर किसान के साथ अमानवीय व्यावहार किया जाता रहा, वहीं किसान द्वारा उक्त बातें महासमुंद मंडी सचिव एवं पुलिस थाना खल्लारी को भी बताया गया था।

लेकिन इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया रुपये ना मिलने और अमानवीय व्यावहार से क्षुब्ध होकर किसान द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व ही कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लिया गया। उक्त किसान के घर ग्राम कान्हारपूरी में शोक संवेदना व्यक्त करने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुबे लाल साहू ,पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद साहू ,जिला महामंत्री भुवन साहू ,मण्डल उपाध्यक्ष हीरा साहू, पूरन सबर ,पहुँचे जहां मृतक के परिजनों से पता चला कि उक्त मामले की अभी तक कार्यवाही नही हुई है।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष साहू जी ने बताया कि यदि उक्त मामले में एक सप्ताह के अंतर्गत कोई कार्यवाही नही होती है, तो उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा किसानों के साथ विकासखंड स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाब देही शासन प्रशासन की होगी।





