कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव सस्पेंड.. लापरवाही बर्दाश्त नहीं सीईओ..

कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव सस्पेंड.. लापरवाही बर्दाश्त नहीं सीईओ..

September 11, 2022 0 By Central News Service

बलौदाबाजार 11 सितंबर 2022/ राज्य में पंचायत सचिवों कि मनमानी नहीं रुक रही है। बलौदा बाजार कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने कसडोल जनपद पंचायत सभा कक्ष में सचिवों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम पंचायत मुरुमडीह के सचिव नरेन्द्र कुमार को पिछले 1 महीने से गोबर खरीदी नहीं करने एवं जनपद के मीटिंग में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। बैठक में सीईओ श्री वर्मा ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सर्वप्रथम गोठानों की समीक्षा की गई। जिसमें ऐसे गोठान जहां पर अतिक्रमण है और ऐसे गांव जहां पर जगह नहीं है उनको जल्दी से जल्दी चालू कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रगतिरत गोठानों को 15 दिवस के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक गोठानो में प्रति दिवस 2 क्विंटल खरीदी के निर्देश दिए गए। वर्मी टांकी को क्रमानुसार भरने के साथ ही सभी मैदानी कृषि अधिकारी को गोबर से वर्मी बनाने के अनुपात को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 1 सप्ताह के भीतर जहां पर पंद्रह सौ पौधे नहीं लगे, वहां पौधे लगाने सुनिश्चित करने को कहा गया।