भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भाजयुमो ने किया बाइक रैली से अगुवाई कर स्वागत

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भाजयुमो ने किया बाइक रैली से अगुवाई कर स्वागत

September 9, 2022 0 By Central News Service

एयरपोर्ट से एकात्म परिसर तक भाजयुमो ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मोटरसाइकिल रैली से जोशीला स्वागत किया। हजारो की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण जिले से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में गगनचुंबी नारों के साथ मोटर साईकिल रैली से काफिले की अगुवाई करते हुए सर्वप्रथम तेलीबांधा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचे तत्पश्चात मोटरसाइकिल रैली से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के रोड शो की अगुवाई की और जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर तक पहुंचे।

भाजयुमो की मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव, ओपी चौधरी, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संजुनारायन सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष संचित तिवारी, गोविंदा गुप्ता ने किया। भाजयुमो की मोटरसाइकिल रैली में भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित हजारो की संख्या में युवा मौजूद रहे।