महासमुंद कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया…

महासमुंद कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया…

August 17, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 17 अगस्त 2022/ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय कांग्रेस भवन महासमुंद में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी गण स्वतंत्रा संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस के समस्त सदस्यो की उपस्थिति में विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की उपस्थिति में डॉ.रश्मि चंद्राकर ने ध्वजारोहण करके प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के संदेशों का वाचन करते हुए, कांग्रेस सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुवे प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया गया एवं कांग्रेस की रीति नीति का समावेश करते हुए अपने उद्बोधन में समस्त कांग्रेस जन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।


विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महासमुंद विधानसभा में हो रहे समस्त विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया एवं समस्त कांग्रेस जनों को अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।


आज कांग्रेस भवन में बरसते पानी में भी जोरदार जोश खरोश के साथ समस्त कांग्रेस जनों ने भीगते हुए ध्वजारोहण का कार्यक्रम पूरा किया गया तत्पश्चात मिष्ठान वितरण करते हुवे एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाओ आदान प्रदान किया गया।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विनोद सेवनलाल चंद्राकर विधायक एवं संसदीय सचिव, डॉ. रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक मकसूदनलाल चंद्राकर, अनिता रावटे, दाऊलाल चंद्राकर,खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष राशि महिलांग अध्यक्ष नगरपालिका,लक्ष्मी देवांगन,संजय शर्मा,प्रमोद चंद्राकर,सोमेश दवे,सुरेश द्विवेदी,गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर,डॉ. तरुण साहू,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संतोष चंद्राकर,बसंत चंद्राकर,नारायण नामदेव,प्रदीप चंद्राकर पार्षद अमन चंद्राकर,डॉ.के.के जैन,तुलसी साहू,राजू साहू,सतीश कनोजे,जावेद चौहान,उमेश रावल,मोती साहू,रवि साहू,राजेंद्र साहू,सचिन गायकवाड,लता कैलाश चंद्राकर,सती चंद्राकर,ममता चंद्राकर,भूमिका ध्रुव,लक्ष्मी सोनी,नितेंद्र बैनर्जी,मनोहर ठाकुर,निर्मल जैन,सुरेंद्र ठाकुर,मोती जांगड़े,शुभम बाग,तोषण कनौजे इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।