विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा ने दिया 70 परिवारों को गैस कनेक्शन

विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा ने दिया 70 परिवारों को गैस कनेक्शन

August 17, 2022 0 By Central News Service

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एंव उत्तर विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा के द्वारा काली माता वार्ड अंतर्गत 70 परिवारों को गैस चुल्हा का वितरण किया गया l सभी ने गैस चुल्हा पाकर विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। पार्षद अमितेष भारद्वाज ने बताया कुल 450 से ज्यादा हितग्राहियों को गैस चुल्हा का वितरण किया जा चुका है अब तक रायपुर में सबसे ज्यादा उनके द्वारा वार्ड में लोगों को गैस चुल्हा का वितरण किया गया है l पार्षद ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक जाकर उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके । जिनके घरो में लकडी मे खाना बनता था आज वह गैस मे खाना बना रहे हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा जिनके घरों मैं गैस वितरण किया गया उनके घर घर जाकर पूछते हैं धुएँ से आजादी मिले की नहीं अब कइसे लगा थे बने हस की नही और जनता हा जवाब देते बहुत सुघघर लगा थे मिल गये धुआ से आजादी। विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर ने भी पार्षद के इस कार्य की साहरना की।