24 अगस्त को भाजयुमो घेरेगा मुख्यमंत्री निवास, प्रदेशभर से जुटेंगे एक लाख युवा

24 अगस्त को भाजयुमो घेरेगा मुख्यमंत्री निवास, प्रदेशभर से जुटेंगे एक लाख युवा

August 17, 2022 0 By Central News Service

बेरोजगारी को लेकर होगा जंगी प्रदर्शन

रज्य निर्माता अटल जी के सपनों के विपरीत काम करने वाली सरकार को छत्तीसगढ़ का युवा उखाड़ फ़ेकेगा- अरूण साव

छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ हुए अन्याय का हिसाब मांगेगा युवा मोर्चा-नितिन नबीन

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजयुमो द्वारा बेरोज़ारी विषय पर विगत एक महीने से चल रहे आंदोलन की समीक्षा एवं आगामी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में 24 अगस्त को प्रदेशभर से लाखों की संख्या में युवाओं के जुटने और आन्दोल को लेकर विस्तृत चर्चा के साथ रणनीति बनी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की युवा इकाई भाजपा की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि हैं और छत्तीसगढ़ की सरकार अटल जी के सपने के छत्तीसगढ़ के विपरीत काम कर रही हैं यह दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को लगातार छला गया ठगा गया, नशे का काला कारोबार फल फूल रहा हैं, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हैं छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया है। माफ़िया राज चल रहा हैं। शराब माफिया, रेत माफ़िया, कोयला माफ़िया, भू माफिया का राज चल रहा हैं। गरीबों के घर छीने जा रहे हैं और अटल जी के स्वप्न के छत्तीसगढ़ के विपरीत काम करने वाली इस कांग्रेस की सरकार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता उखाड़ कर फेंक देगा। युवाओं के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक देगा। अब होगा न्याय का नारा देने वाले लगातार अन्याय कर रहे हैं और इसी अन्याय के खिलाफ भाजयुमो अपनी आवाज बुलंद कर रहा हैं और 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बन कर हल्ला बोलेगा।

क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजयुमो के कार्यों की समीक्षा की और आगामी आंदोलन को लेकर आवश्यक रणनीतिक दिशानिर्देश दिये।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि भाजयुमो के आंदोलन को सफल बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया हैं। आंदोलन युवाओं का है इस लिए 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ का युवा राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेरने एकत्रित हो। हम ना सोयेंगे ना सोने देंगे युवाओं को छलने और ठगने वाली छत्तीसगढ़ की सरकार की नींद उड़ा देंगे। छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ हुए अन्याय का हिसाब मांगना हैं। युवाओं के अधिकार के लिए रायपुर चलो अभियान को सफल बनाना हैं। एक महीने की मेहनत का परिणाम 24 अगस्त को युवाओं की क्रांति के रूप में राजधानी में नजर आयेगा छत्तीसगढ़ के युवाओं की ताकत अन्याय करने वालो को दिखेगी।

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं से रायपुर चलने का आह्वान और आह्वान के साथ रायपुर चलो का नारा बुलंद करते हुए एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण आज से ही करना हैं। उन्होंने जिला वार तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो द्वारा अब तक किए गए आंदोलन और आगामी कार्ययोजना की जानकारियों का वृत्त प्रस्तुत किया।

भाजयुमो की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव, शिवरतन शर्मा, अनुराग सिंहदेव, ओपी चौधरी, संजू नारायण सिंह ठाकुर, आलोक ढंगस, अमित साहू, रवि भगत, गुंजन प्रजापति सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी मौजद रहे।