कर्मचारियों एवम पेंशनरों के महंगाई भत्ता का आदेश जारी,महासंघ ने जताया आभार
August 16, 2022
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ 13 अगस्त को राज्य के कर्मचारियों एवम पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवम गृह भाड़ा भत्ता में वृध्दि की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ चर्चा में बनी सहमति के आधार पर राज्य के कर्मचारियों को 1अगस्त से महंगाई भत्ता में 6प्रतिशत तथा पेंशनरों को 1 मई2022से महंगाई राहत में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का आदेश छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग से आदेश जारी होने पर महासंघ के प्रांतीय सयोजक अनिल शुक्ला,महासचिव ओ पी शर्मा, प्रवक्ता संजय तिवारी,प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, पवन साहू, तीरथलाल सेन, मनोज साहू, विष्णु मोंगराज एवम घटक संगठनों के शिवकुमार पाण्डेय, अशोक कुमार नवरे, करन सिंह अटेरिया, जितेंद्र सिंह ठाकुर, सुनील यादव, आलोक मिश्रा,सतीश पसेरिया,डॉक्टर गोकुल सरकार, डी पी मनहर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवम मुख्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री से हुई चर्चा के आधार पर सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता एवम महंगाई भत्ता के देय तिथि पर एरियर्स के आदेश शीघ्र जारी होंगे राज्य के कर्मचारीगण थोड़ा धैर्य बनाए रखें



