राजधानी में तीन लड़कियों ने दिया लूट को अंजाम.. तीनों लड़की पुलिस गिरफ्त में..
August 13, 2022
रायपुर 13 अगस्त 2022/ राजधानी में लुट, मारपीट एवं चाकुबाजी कि घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन घटना घटित हो रहें हैं। आज तीन युवतियों ने लूट कि घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जमीर उद्दीन 40 वर्ष नूरानी चौक राजातालाब रायपुर निवासी के द्वारा, ग्रेविटी रोड सूर्यांश ब्रिक्स के पास अपना स्लेग का गोदाम बनवाया जा रहा है जिसकी सुरक्षा के लिये दिनॉंक 11 अगस्त 2022 को अपने छोटे भाई आसिफ उद्दीन को भेजा था। करीबन रात्रि 09.30 बजे रात्रि में कुछ लोग निर्माणाधीन गोदाम के बाउंड्री में चढ़ने लगे । मना किए जाने पर गोदाम के बाहर कुछ लड़कियां और उनके साथ में कुछ अन्य लोग आ गए और आसिफ उद्दीन को रॉड से मारना शुरू कर दिया...साथ ही मोबाइल और नगदी पैसे भी लूट कर भाग गये..आसिफ ने तत्काल 112 को बुलाया, थाने को सूचना दी , आसिफ के पैर में काफी चोटें थी लिहाजा उसको अस्पताल पंहुचाया गया.. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्र. 384/22 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के छोटे भाई आसिफ से घटना के बारे में बारिकी से जानकारी ले कर उरला पुलिस जांच में जुट गई..और अंततः घटना में शामिल तीन लड़कियों और एक लड़के को पकड़ कर..लूटा गया नगदी रकम और मोबाइल जप्त कर लिया है।
जानकारी मिली है कि पकड़े गए लोग आदतन लोहा आदि चोरी करने फैक्ट्रियों में जाते है..कोई सामने मिल गया तो उससे मारपीट व लूटपाट करने से भी बाज नही आते..आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है!
गिरफ्तार आरोपी ..
- चन्द्रिका ध्रुव पिता जगदीश उम्र 20 वर्ष साकिन खनताहा पोस्ट दगोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर हाल मजदूर नगर सरोरा थाना उरला रायपुर छ.ग.।
- रिंकी उर्फ रूपा केशरी पिता रमेश केशरी उम्र 20 वर्ष साकिन अछोली प्रगति नगर थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.।
- राजकुमारी साहू पिता बलदेव साहू उम्र 22 वर्ष साकिन सरोरा बाजार चौक सांई मंदिर के पास थाना उरला रायपुर छ.ग.।





