केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय हैंड बॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह

केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय हैंड बॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह

August 8, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 08 अगस्त 2022/ केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में 4 अगस्त से चल रहे तीन दिवसीय संभागीय स्तरीय हैंड बाल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आज दिनांक 6/8/2022 को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय महासमुंद अशोक कुमार चंद्राकर विशिष्ट अतिथि राहुल देव प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सरायपाली एवं श्रीमती कान्ता इक्का प्रधानाध्यपिका केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के स्वागत से हुआ।

इसके पश्चात खेल शिक्षक कमलेश कुमार चंद्राकर ने प्रतिवेदन में कहा इस समय कुल 190 प्रतिभागी भाग लिए है मैं आशा करता हूं कि आने वाले समय में इनकी संख्या में और भी अधिक वृद्धि हो। इसके पश्चात अनुरक्षक केंद्रीय विद्यालय बचेली श्रीमती तारा बाघ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यहां के सभी सदस्यों ने हमें किसी चीज की कोई कमी नहीं होने दी गई। शुरू से लेकर अंत तक की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इसके पश्चात बलदेव प्रधान, शिक्षक केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर ने सारी व्यवस्थाओं के लिए प्राचार्य महोदय का धन्यवाद किया।

तत्पश्चात खिलाड़ी यशस्वी ठाकुर केंद्रीय विद्यालय धमतरी एवं आयात खान केंद्रीय विद्यालय कोरबा के खिलाड़ियों ने यहां की व्यवस्था , नये मित्रों और पूरी व्यवस्थाओं की तारीफ की। इसके पश्चात सभी विजयी प्रतिभागियों का अशोक कुमार चंद्राकर, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद द्वारा पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। विजयी प्रतिभागियों में प्रथम प्रतिभागी हैंडबॉल( अंडर-17) लड़का/लड़की केंद्रीय विद्यालय महासमुंद, हैंडबॉल(अंडर-14) लड़का/लड़की केंद्रीय विद्यालय महासमुंद,बैडमिंटन गर्ल्स (अंडर-19) के वी महासमुन्द प्रथम,बैडमिंटन गर्ल्स (अंडर-19) के वी बचेली द्वितीय बैडमिंटन (अंडर-17) के वी रायपुर न.2- प्रथम, के वी बचेली द्वितीय, के वी धमतरी तृतीय, बैडमिंटन (अंडर-14) लड़कियों में के वी किरंदुल प्रथम, के वी दुर्ग द्वितीय, बैडमिंटन (अंडर-14) लड़को में के वी जशपुर प्रथम, के वी बचेली द्वितीय, के वी रायपुर न. 2 तृतीय रहे। इसके पश्चात प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में अमीर खुसरो का बड़ा ही सुंदर कविता सुनाएं और साथ ही यह भी कहा कि हमें हंस की तरह अच्छी बातों को याद रखना चाहिए और बुरी बातों को भूल जाना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने सारे बच्चों एवं अनुरक्षकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार चंद्राकर एवं आभार प्रकट शिक्षिका श्रीमती रोहिता बंसोड़ ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अनुरक्षक शिक्षकों एवं केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।