पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने मूनगासेर सोसाइटी में धरना प्रर्दशन किया गया… मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर शीघ्र आंदोलन होगी- अलका चंद्राकर

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने मूनगासेर सोसाइटी में धरना प्रर्दशन किया गया… मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर शीघ्र आंदोलन होगी- अलका चंद्राकर

January 31, 2022 0 By Central News Service


बागबाहरा 31 जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के आव्हान पर 5 सूत्री मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न सहकारिता समितियों में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया मुनागासेर सोसाइटी पर धरना दिया गया।

प्रभारी अलका चंद्राकर ने कहा कि पांच सूत्रीय मांगों पर धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए, रबि फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें इससे, असमय ओलावृष्टि बारिश से हुए नुकसान की तत्काल छतिपूर्ति दी जाए, लाखों की संख्या में लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए, पिछले 2 वर्ष के धान के बोनस की बकाया राशि का भुगतान तत्काल हो। उपरोक्त मांगों हेतु 3 दिन में पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन भी सौंपा गया।मांग पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर शीघ्र आंदोलन भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले किया जाएगा।

इस अवसर पर अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, नरेश चंद्राकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, मोनिका साहू जिला उपाध्यक्ष, पिलेशवर पटेल मंडल अध्यक्ष, दिनेश चंद्राकर महामंत्री, प्रेसन साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, कमलेश तांडे, घनश्याम साहू ,मुकेश चंद्राकर, दीनबंधु सेन, संतोष चंद्राकर, प्रकाश पटेल, भूतनाथ साहू, छन्नू साहू, चंद्रकुमार सवार, ब्रह्मानंद पटेल आदि उपस्थित थें।