खल्लारी धान खरीदी केंद्र में किसानों को मुफ़्त भोजन देने वाले समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे का क्या होगा ? 03 फरवरी को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मानित..

खल्लारी धान खरीदी केंद्र में किसानों को मुफ़्त भोजन देने वाले समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे का क्या होगा ? 03 फरवरी को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मानित..

January 31, 2022 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी Central News Service

महासमुंद 31 जनवरी 2022/ जिलें के समीपस्थ ग्राम खल्लारी धान खरीदी केंद्र में सहकारी समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे के द्वारा किसानों को दिया जा रहा गरमा गर्म भोजन आज पुरे प्रदेश में विख्यात हो गया है। अध्यक्ष विजय बंजारे का अनोखा प्रयास से बहुत से स्थानों पर अनुकरणीय उदाहरण से भोजन देने कि शुरआत कर चुके हैं।

जिलें के तत्कालीन कलेक्टर डोमन सिंह ने किए थे तारीफ

आपको बता दें कि जिले के तत्कालीन कलेक्टर डोमन सिंह जी ने भोजन व्यवस्था कि स्वयं पहुंच कर उन्होंने जायजा लेकर किसानों के साथ बैठकर भोजन कर विजय बंजारे कि इस पहल पर प्रशंसा किए गए है , इसके साथ ही खल्लारी विधानसभा के अनेक जनप्रतिनिधि भी समिति अध्यक्ष विजय बंजारे कि तारीफ कर प्रशंसनीय पहल बताएं।

गणतंत्र दिवस पर्व पर किया गया सम्मानित

हांलांकि अभी 26 जनवरी 2022 को 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह पर विजय बंजारे जी को गृहमंत्री के हाथों कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने सराहनीय पहल पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे ने बताया पहल कि शुरुआत

समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 वर्षों से किसानों को धान बिक्री पर होने वाले समस्या का पुर्ण रुप से निवारण करने में लगे हैं। सबसे पहले उन्होंने देखा कि किसान अपनी धान बेचने सुबह से ही खाली पेट आना पड़ता अपनी बारी कि इंतजार करते हुए उन्हें शाम हो जातें थें। तभी उन्होंने कुछ नया करने कि सोच लेकर किसानों को भोजन देने का मन बना कर शुभारम्भ किया जो कि आज तक चल रहा है। इसमें बहुत से अड़चनें भी आईं लेकिन उन्होंने हिम्मत ना हारते हुए अपने सोच एवं प्रयास पर अडिग रहा।

03 फरवरी को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ , राहुल गांधी जी रहेंगे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नया रायपुर राज्योत्सव स्थल पर करेंगे शुभारंभ छत्तीसगढ़ सरकार कि योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार

आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा आगामी माह 03 फरवरी को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ नया रायपुर राज्योत्सव स्थल पर राहुल गांधी जी कि मुख्य आतिथ्य में आयोजित करना तय किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे है सभी योजनाओं का उक्त कार्यक्रम में उल्लेख किए जाएंगे।
वही मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में किसानों को हितों में हो रहे सराहनीय कार्य एवं योजनाओं से जुड़े लोगों को शासन के द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। जिसकी रुपरेखा तैयार किए जा रहे हैं।

तो क्या महासमुंद जिले के खल्लारी सेवा सहकारी समिति कि किसानों को अपने स्वयं के खर्च वहन कर मुफ्त एवं गरमा गरम भोजन देने वाले समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे को सम्मानित किए जाएंगे या फिर इनके सराहनीय पहल को अनदेखा किया जाएगा।