ब्रेकिंग न्यूज-बागबाहरा चंडी मंदिर में चोरी कि घटना.. पुलिस जांच में जुटी..

ब्रेकिंग न्यूज-बागबाहरा चंडी मंदिर में चोरी कि घटना.. पुलिस जांच में जुटी..

January 31, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 31 जनवरी 2022/ जिले के बागबाहरा के चंडी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात आरोपी ने मंदिर से लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया है। सुबह मंदिर के पुजारी को चोरी के बारे में पता चला। मंदिर ट्रस्ट ने बागबाहरा पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस डाग स्वाक्ड के मदद से खोजबीन शुरू की।

बता दें कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। इधर चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें महासमुंद जिले के बागबाहरा चंडी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर को लेकर कई मान्यता है। वहीं अब चोरी की वारदात सामने आने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

बागबाहरा पुलिस ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं जिसके अनुसार जांंच पडताल जारी है, आरोपी बहुत जल्द पुलिस कि गिरफ्त में होंगे।