
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किए..
January 30, 2022
महासमुंद 30 जनवरी 2022/ स्थानीय गांधी कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के विचारों पर परिचर्चा किया एवं महात्मा गांधी जी के द्वारा देश के प्रति किये गये उनके समस्त आंदोलनों एवं देश के लिए किए गए कार्यों का चर्चा किया गया।
मोहनदास करमचंद गांधी से “महात्मा गांधी” बनने तक उनके द्वारा अपने निजी जीवन,सर्वजनिक जीवन मैं पूर्णता बदलाव करते हुए वकालत की पढ़ाई करने के पश्चात दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के बुराइयों के खिलाफ जो आंदोलन चलाया गया।
उस आंदोलन को उपयोग महात्मा गांधी जी ने भारत देश को अंग्रेजो के खिलाफ आरंभ किया,जिससे पूरे भारतवर्ष के लोग महात्मा गांधी के अहिंसा वादी आंदोलन से प्रेरित होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लगे गांधी जी ने जो कोई भी उपदेश देते थे, तो पहले वह उस पर स्वयं प्रयोग करते थे तत्पश्चात वह दूसरे को उस कार्य को करने के लिए प्रेरित करते थे।

भारतवर्ष में विकसित ग्राम की अवधारणा महात्मा गांधी जी ने ही सोचा था उनकी सोच थी कि गांव के लोग उन्नति करेंगे तो देश अपने आप विकसित हो जाएगा। आज महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए मार्गों का अनुसरण करके ही पूर्वप्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज का गठन किया गया था। आज देश को आगे बढ़ाने के लिए गांधीजी के द्वारा बताया गया मार्गों का अनुसरण करना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर,बीज विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर,पूर्व संसदीय मंत्री मकसूदनलाल चंद्राकर,दाऊलाल चंद्राकर सदस्य बीज अनुसंधान केन्द्र,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू,न.पा. उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला,कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी,उपाध्यक्ष राजू साहू,डॉ तरुण साहू,विजय साव,प्रदीप चंद्राकर प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग,कविता तिवारी प्रदेश महासचिव सेवादल,अन्नू चंद्राकर महिला अध्यक्ष,ममता चंद्राकर,लक्ष्मी सोनी पार्षद डमरूधर मांझी,जगत महानंद,सुनील चंद्राकर,अनवर हुसैन,नीतेंद्र बेनर्जी अध्यक्ष आईटी सेल,मेहुल सूचक,गिरजा शंकर चंद्राकर,सचिन गायकवाड,अजय अक्षय साकरकर,सतीश कनौजे,भरत बुंदेला,संतोष चंद्राकर,गोपी पाटकर,मूलचंद कोचर,सौरभ साहू,राजेश लुनिया, छोटेलाल,रमेश ठाकुर इन सभी ने कांग्रेस भवन एवं गांधी चौक में जाकर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन धारण किया एवं राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

