भाजपा महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति सम्पन्न, नए उत्साह का होगा संचार : मुख्यमंत्री साय
November 17, 2026रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति सम्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि निश्चित रूप से इससे महिला मोर्चा में एक नए उत्साह का संचार होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीती-नीति और सरकार की जो योजनाएं हैं, विशेषकर महिलाओं के लिए, उसको जनता तक पहुंचाने का काम हमारी महिला मोर्चा की बहनें करेंगी।

