राजिम में भव्य रूप से मनाया जाएगा भगवान श्री दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव, तैयारियों को लेकर 22 नवंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक
November 17, 2026रायपुर /राजिम। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की पावन धर्म नगरी राजिम में भगवान श्री दत्तात्रेय जी का प्राकट्य महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।
इस पावन आयोजन की तैयारियों एवं रूपरेखा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
बैठक का विवरण
- दिनांक: 22 नवंबर 2026, रविवार
- समय: प्रातः 11:00 बजे
- स्थान: गोस्वामी समाज भवन, राजिम, गरियाबंद (छ.ग.)
- मुख्य एजेंडा: भगवान श्री दत्तात्रेय प्राकट्य उत्सव की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा बनाने विषयक चर्चा।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन, प्रदेश महासचिव उमेश गिरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रशांत गिरी ने सभी संस्थापक सदस्यों, संरक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष, सचिव एवं संगठन सचिवों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के समस्त जिला अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
समाज ने आह्वान किया है कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण हेतु एकजुट होकर इस आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।


