जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने बिरसा मुंडा को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी बधाई

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने बिरसा मुंडा को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 15, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। अपनी माटी, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम अपने महान जनजातीय नायकों के योगदान को नमन करें तथा उनकी समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लें।