कांग्रेस ने जनजातीय समाज को वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया, भाजपा ने किया वास्तविक विकास : मुख्यमंत्री साय
November 15, 2026रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के वक्तव्य पर पलटवार करते हुए कहा कि आजादी के 79 साल में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्यों में रही, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय समाज को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने वास्तव में जनजातीय समाज का चिंतन किया है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समाज के समुचित विकास के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया था।
धरती आबा अभियान और पीएम जनमन योजना
- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में छत्तीसगढ़ के 6,691 गांव शामिल हैं।
- विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना शुरू की है।
- छत्तीसगढ़ में ऐसी पांच जातियां हैं, जिनकी आबादी मात्र 3 लाख 20 हजार है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस के लोग जाकर उनकी बसाहट में देखें कि जनजातीय समाज के लिए कितना अच्छा कार्य हो रहा है। उनके घर बन रहे हैं, सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाई जा रही है, घरों में पानी पहुंच रहा है, राशन कार्ड बन रहा है।

