एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान: तोमन कुमार को ₹51 लाख, अभिजीत सखूजा को ₹31 लाख की सम्मान राशि

एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान: तोमन कुमार को ₹51 लाख, अभिजीत सखूजा को ₹31 लाख की सम्मान राशि

November 13, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित कर बधाई दी गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहे।

सीआरपीएफ में सेवा के दौरान नक्सल ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट के कारण अपना पैर गंवाने के बावजूद तोमन कुमार ने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से स्वर्ण पदक जीतकर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें ₹51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को ₹31 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।