आर्चरी प्रतियोगिता संपन्न, 15 महाविद्यालयों के 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
November 13, 2026रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, रायपुर द्वारा आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों के 35 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। मंच संचालन प्रिया वर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी प्रेम शंकर, तुलाराम मंडले, कोमल, वीरेन जांगड़े, करमिस्ट संवरकर, विष्णु महोबिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
कंपाउंड राउंड – बालक
- प्रथम: अर्क महोबिया, महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर
- द्वितीय: सोम कंसारे, विप्र महाविद्यालय रायपुर
कंपाउंड राउंड – बालिका
- प्रथम: हर्षिता, विप्र महाविद्यालय रायपुर
- द्वितीय: नवलीन कौर, शासकीय महाविद्यालय महासमुंद
इंडियन राउंड – बालक
- प्रथम: राहुल, नवीन महाविद्यालय
- द्वितीय: संतोष, नेताजी महाविद्यालय अभनपुर
- तृतीय: पुष्पेंद्र, नेताजी महाविद्यालय अभनपुर
इंडियन राउंड – बालिका
- प्रथम: माया
- द्वितीय: रमिता
- तृतीय: टिकेश्वरी
- चतुर्थ: नेहा
रिकर्व वर्ग – बालक
- प्रथम: पूर्व, साइंस कॉलेज रायपुर
- द्वितीय: धानु, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा
रिकर्व वर्ग – बालिका
- प्रथम: जया साहू, विप्र महाविद्यालय रायपुर
- द्वितीय: चांदनी, आदर्श कला महाविद्यालय रायपुर
- तृतीय: शारदा, डागा कॉलेज रायपुर
उक्त जानकारी महाविद्यालय के खेल अधिकारी विजय शर्मा ने दी।

