कृषक उन्नति योजना: 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल का पूरा लाभ, प्रति एकड़ ₹13,839 आदान सहायता

कृषक उन्नति योजना: 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल का पूरा लाभ, प्रति एकड़ ₹13,839 आदान सहायता

November 13, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के वादे को और मजबूत करते हुए तय किया गया है कि यदि कोई किसान 21 क्विंटल के बजाय 15 क्विंटल धान भी बेचता है, तो उसे शेष 6 क्विंटल के अंतर की राशि भी कृषक उन्नति योजना के तहत पूरी दी जाएगी।

इस प्रकार प्रत्येक किसान को प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इससे छत्तीसगढ़ सहित बस्तर और सरगुजा संभाग के धान किसानों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।