ग्राम छिन्दौली में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं की प्रतिभा ने मोहा दर्शकों का मन … मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि अंचल क्षेत्रों के प्रतिभाओं को निखारने का मंच…

ग्राम छिन्दौली में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं की प्रतिभा ने मोहा दर्शकों का मन … मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि अंचल क्षेत्रों के प्रतिभाओं को निखारने का मंच…

November 6, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 06 नवंबर 2026//खल्लारी विधानसभा अंतर्गत ग्राम छिन्दौली में दिव्य प्रकाश नवयुवक समिति द्वारा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए।

इस अवसर पर युवक-युवतियों एवं बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला, ऊर्जा और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्साह और प्रदर्शन देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता, मेहनत और सामाजिक एकता ही आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की मजबूत नींव है। हमें आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश अग्रवाल सभापति जनपद पंचायत पिथौरा, श्रीमती देवकी साहू सरपंच छिन्दौली, अंकित बागबाहरा, श्रीमती देवांतिन बरीहा उपसरपंच छिन्दौली, सीताराम ठाकुर अध्यक्ष सोसायटी बुंदेली, ओमप्रकाश ध्रुव, सेवा साहू, छबिराम साहू, नेपाल ठाकुर, जिगर दास, पुष्कर ठाकुर, डीगेश्वर ठाकुर, मंशा बरीहा एवं हेमसागर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

अंत में मुख्य अतिथि ठाकुर ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।