YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
November 3, 2026रायपुर। YUVA CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर YUVA CAIT Business Meet 2026 का आयोजन किया गया। दीपावली थीम और पारंपरिक वेशभूषा में हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल और विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री शंकर त्रिपाठी ने स्वदेशी, स्वावलंबन और Vocal for Local पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
YUVA CAIT के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल और महामंत्री रतनदीप सिंह ने दीपावली पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से हर माह के पहले रविवार को Business Meet आयोजित हो रही है, जिसका उद्देश्य आपसी व्यापारिक संबंध और नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

