वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को रखेंगे सीएम साय, भारत मंडपम पहुंचे

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को रखेंगे सीएम साय, भारत मंडपम पहुंचे

November 2, 2026 0 By Central News Service

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल होने पहुंचे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा होगी।

सीएम साय इस वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को रखेंगे। सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश के अनुकूल वातावरण पर फोकस रहेगा। उनका विजन राज्य को ऊर्जा में आत्मनिर्भर और स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में अहम भागीदार बनाना है।

2 से 5 नवंबर तक चलने वाले इस समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।