छ्त्तीसगढ़ में राशन दुकानों से शक्कर गायब, 470 टन की जरूरत के मुकाबले सिर्फ 60 टन आपूर्ति

छ्त्तीसगढ़ में राशन दुकानों से शक्कर गायब, 470 टन की जरूरत के मुकाबले सिर्फ 60 टन आपूर्ति

November 2, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। राजधानी की 719 उचित मूल्य दुकानों में शक्कर संकट गहरा गया है। हर महीने 470 टन की जरूरत के मुकाबले अक्टूबर में सिर्फ 60 टन शक्कर मिली, यानि सिर्फ 12.8% आपूर्ति। हजारों हितग्राही रियायती शक्कर से वंचित रहे।

नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक त्रिनाथ रेड्डी ने बताया कि कारखाने से 60 टन शक्कर 10 दिन पहले दो ट्रकों से आई थी, जिसे रायपुर और आरंग क्षेत्र की दुकानों में बांटा गया। सहकारी शक्कर कारखानों में स्टॉक खत्म होने से आपूर्ति बाधित हुई।

समस्या दुकान संचालकों की लापरवाही नहीं, सप्लाई चेन की रुकावट है। अक्टूबर का कोटा नहीं मिलने से लोगों को बाजार से महंगी शक्कर खरीदनी पड़ी।

अब सवाल यह है कि अक्टूबर का बकाया कोटा नवंबर में मिलेगा या नहीं, क्योंकि पोर्टल पर पिछले माह का विकल्प बंद हो जाता है। वहीं नवंबर के लिए भी अब तक आवंटन नहीं हुआ है, जिससे संकट और बढ़ने की आशंका है।