आशीर्वाद भवन में चार नए कमरों का लोकार्पण, दीपावली मिलन समारोह पर हुई चर्चा
November 2, 2026रायपुर। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के आशीर्वाद भवन में द्वितीय तल पर नवनिर्मित चार कमरों का शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर लोकार्पण किया गया।
अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राज कुमार दीक्षित ने उद्घाटन किया। प्रथम कमरे का उद्घाटन सुरेश मिश्रा और रमेश मिश्र, द्वितीय का वीरेंद्र पांडे और गिरजा शंकर दीक्षित, तृतीय का उपाध्यक्ष नीता अवस्थी और महिला मंडल तथा चतुर्थ का राजकुमार दीक्षित और संजय अवस्थी ने किया।
लोकार्पण के बाद कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में आगामी दीपावली मिलन समारोह की तैयारियों और प्रदेश स्तरीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

