छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज 02 नवंबर को अटल नगर, नया रायपुर में होगा भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो…निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था,,,,आम नागरिकों से यातायात पुलिस की अपील …

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज 02 नवंबर को अटल नगर, नया रायपुर में होगा भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो…निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था,,,,आम नागरिकों से यातायात पुलिस की अपील …

November 2, 2026 0 By Central News Service

🔸छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 02 नवंबर को अटल नगर, नया रायपुर में होगा भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो..

🔸सारंग हेलीकॉप्टर टीम करेंगी रोमांचक हवाई प्रदर्शन !
🔸आम नागरिकों की सुगम आवाजाही के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित !

🔸छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर टीम द्वारा दिनांक 02 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सेंध तालाब, अटल नगर, नया रायपुर में भव्य एयर शो का आयोजन !प्रस्तावित है।
🔸पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने 20 बस एवं 55 ई रिक्शा होगी संचालित !

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों एवं दर्शकों के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पृथक-पृथक मार्ग एवं पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

  1. कार्यक्रम में पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

माना विमानतल तिराहा से स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर बाएं मुड़ते हुए सेक्टर-01 स्थित रेलवे स्टेशन के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल तक बस ए रिक्चा एवं पैदल कार्यक्रम स्थल पहुँच सकेंगे!

रायपुर शहर से आने वाले वाहन माना विमानतल तिराहा से स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर दाएं मुड़ेंगे तथा चंदूलाल चंद्राकर चौक होते हुए कबीर चौक से बाएं मुड़कर सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करेंगे। यहां से दर्शक पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

इस दिशा से आने वाले वाहन पचपेड़ी नाका चौक से कमल विहार चौक, सदानी दरबार, माना बस्ती अथवा केंद्रीय मार्ग होते हुए ऊपरवारा चौक पहुंचेंगे। यहां से दीनदयाल उपाध्याय चौक एवं कबीर चौक होते हुए सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकेंगे।

इस दिशा से आने वाले वाहन सेंट्रल मॉन्टफोर्ट स्कूल मार्ग से प्रवेश कर ऊपरवारा चौक, दीनदयाल उपाध्याय चौक एवं कबीर चौक होते हुए सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल तक पैदल प्रवेश कर सकेंगे।

इस दिशा से आने वाले वाहन मंदिर हसौद-नवागांव स्टेडियम मार्ग का उपयोग करते हुए स्टेडियम के चारों ओर बनाए गए निर्धारित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन पार्क करेंगे तथा वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

इस दिशा से आने वाले वाहन नवागांव स्टेडियम मार्ग होते हुए परसदा स्थित कोसा मैदान में निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेंगे। यहां से दर्शक पैदल कार्यक्रम स्थल तक प्रवेश कर सकेंगे।

आम नागरिकों एवं एयर शो देखने आने वाले सभी दर्शकों से अपील है कि कार्यक्रम के दौरान निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा मार्ग में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों से पैदल आवागमन की व्यवस्था रखी गई है। अतः नागरिक पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

आपका सहयोग ही सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की कुंजी है।