कांग्रेस भवन महासमुंद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई…

कांग्रेस भवन महासमुंद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई…

October 31, 2026 0 By Central News Service

राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति दोनों महान विभूतियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

महासमुंद 31 अक्टूबर 2026// कांग्रेस भवन महासमुंद में देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष एवं भारत रत्न स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती तथा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के योगदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मण्डल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

वहीं श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने कार्यकाल में देश की राजनीति, सुरक्षा, विकास और अंतरराष्ट्रीय पहचान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि सरदार पटेल जी की राष्ट्रीय एकता की भावना और इंदिरा गांधी जी का दृढ़ नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम का समापन दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

उक्त कार्यक्रम में खिलावन बघेल मंडल अध्यक्ष, सोमेश दवे जिला महामंत्री,प्रदीप चंद्राकर प्रदेश महामंत्री,राजेश जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, ढेलू निषाद जिला महामंत्री,पार्षद मुस्ताक खान विक्की,पूर्व पार्षद राजू साहू,तुलसी साहू,राजेश नेताम,तबरेज खान, टोमन सिंह कागजी,दिनेश दुबे,आरिश अनवर, नूकेश महंत,सुभाष शर्मा पुरुषोत्तम दास कौशल,भानु सोनी एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।