CM साय ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर किया नमन, कहा – देश की एकता के महान शिल्पकार थे

CM साय ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर किया नमन, कहा – देश की एकता के महान शिल्पकार थे

October 31, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के महान शिल्पकार थे। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उनका दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा का आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

सीएम साय ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार किया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस एकता और सामाजिक समरसता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है।