भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के स्टॉल की PM मोदी ने की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की बातचीत

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के स्टॉल की PM मोदी ने की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की बातचीत

October 31, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया।

PM मोदी ने नारायणपुर और बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत कर डोकरा, बांस शिल्प और कोसा कला की सराहना की। कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से 15 दिनों तक चलने वाले इस भारत पर्व में डोकरा शिल्प, लौह शिल्प, कोसा साड़ियों और बांस शिल्प को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही चंपारण, चित्रकोट सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जा रही है।