पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.59 लाख किसानों को मिले 498 करोड़
October 30, 2026रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में 498.48 करोड़ रुपये की राशि पहुंची है। प्रदेश के किसानों को अब तक इस योजना में कुल 11,776.50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा – अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। किसानों की आर्थिक मजबूती हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प है।
15 नवंबर से धान खरीदी
मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ 2026-27 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी होगी। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र खोले जा रहे हैं।
चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान पर उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं, प्रभावित किसानों को RBC 6-4 के तहत सहायता दी जाएगी।

